Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

उप्र: पांच माह में 16 को मृत्युदंड, 1840 को मिली उम्रकैद की सजा

अपराध के प्रति जीरो टालरेंस के चलते प्रदेश में लगातार माफियाओं का एनकांउटर होता रहा है। हाल ही में प्रदेश के टॉप माफिया गोरखपुर के विनोद उपाध्याय को एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

07 Jan 2024

उप्र: पांच माह में 16 को मृत्युदंड, 1840 को मिली उम्रकैद की सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ऑपरेशन माफिया तो चल ही रहा है, साथ ही अपराधियों को सजा सुनाने में कानूनी प्रक्रिया में भी तेजी लाई गई है। यूपी में महज पांच महीने 13 दिन में सोलह अपराधियों को मौत की सजा सुनाई गई। विभिन्न जिलों में 19 हजार से अधिक लोगों को सजा सुनाई गई है।

अपराध के प्रति जीरो टालरेंस के चलते प्रदेश में लगातार माफियाओं का एनकांउटर होता रहा है। हाल ही में प्रदेश के टॉप माफिया गोरखपुर के विनोद उपाध्याय को एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पिछले एक जुलाई से 13 दिसम्बर 2023 के बीच कुल 19,399 अपराधियों को सजा सुनाई गई है। जिसमें 16 को मौत की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा 1840 ऐसे अपराधी है, जिनको आजीवन कारावास की सजा मिली है। 20 साल से अधिक कारावास की सजा पाने वाले 347 अपराधी है। प्रदेश भर में कुल 19,399 अपराधियों को सजा सुनाई गई।

यूपी डायल 112 के एक आईपीएस अधिकारी ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया में पुलिस की तरफ से की जाने वाली कार्रवाई को तेज की गई है। यह महज साढ़े माह के आंकड़े हैं, शीघ्र ही आने वाले दिनों में अनेक अपराधियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय सजा निर्धारित कर देगा।

पांच महीने में 16 को मृत्युदंड तो 1840 को मिला आजीवन कारावास, ऑपरेशन कंविक्शन से डरे अपराधी उत्तर प्रदेश में महज पांच महीने 13 दिन में सोलह अपराधियों को मौत की सजा सुनाई गई। प्रदेश के विभिन्न जिलों में 19 हजार से अधिक लोगों को सजा सुनाई गई है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के सख्ती के चलते अनेक माफियाओं ने अपना कारोबार बंद करना पड़ा। कुछ अपराधियों ने प्रदेश छोड़कर पड़ोसी देश नेपाल में शरण ले लिया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News